{"_id":"62f00913f8fed35dc154c634","slug":"crime-fatehpur-news-knp71177421","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की जमीन में कब्जे पर नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की जमीन में कब्जे पर नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज। वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर मकान व दुकान बनाने वाले 45 लोगों को विभाग ने नोटिस जारी किया है। नोटिस से कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। उनके घरों में कभी भी बुलडोजर चल सकता है।
थाना क्षेत्र के मिश्रामऊ गांव में वन विभाग की करीब 100 बीघा जमीन है। जमीन पर तमाम लोग कई दशक से कब्जा किए हैं। उन्होंने पक्के मकान बना लिए हैं। काफी जमीन में खेतीबाड़ी कर रहे हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी आरएल सैनी ने अवैध कब्जा करने वाले 45 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
इसमें कहा गया है कि आगामी 17 अगस्त तक जमीन पर कब्जा करने वाले लोग संबंधित अभिलेख लेकर अपना पक्ष रखें। जमीन में अपना स्वामित्व साबित न करने पर अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस आने के बाद कब्जेदार परेशान हैं। वे कानूनी दांवपेंच तलाशने के लिए तहसील और कचहरी के चक्कर लगा रहे हैं।