{"_id":"62f008545932b90e5f7ba9c9","slug":"crime-fatehpur-news-knp7117736101","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। दहेज में नकदी और सोने की चेन की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पुलिस ने छह ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
खखरेेरू थाना क्षेत्र के उमरा गांव निवासी हीरालाल की पुत्री सुमन देवी की शादी इसी साल 20 जून को हसवा के शंकरपुरवा निवासी अशोक के साथ हुई थी। सुमन देवी का आरोप है कि शादी के बाद से जेठ राजू, जेठानी माया देवी दहेज की मांग करने लगे।
मारपीट भी करने लगे। उसे घर से भगाने के लिए 11 जुलाई की रात ससुरालीजनों ने मारापीटा। पति उसे घर से 20 किलोमीटर दूर कटोघन में छोड़ आए।
किसी तरह वह मायके पहुंची। इसके बाद भी ससुर फूलचंद्र, सास, पति, जेठ, जेठानी और उनके रिश्तेदार नरेश ने पिता के साथ बदसलूकी की। महिला थानाध्यक्ष कांती सिंह ने बताया कि ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।