फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फतेहपुरः मंदिर से लौट रहे बाइक सवार दंपती को लूटा

Sat, 06 Aug 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime
हसवा। बाइक सवार दंपती पर हमला कर शुक्रवार रात बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने रात को जीएमआर प्लांट के पास रास्ते में कांटे डाल रास्ता अवरोध किया था। कांटे हटाने के लिए उतरने पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के टीसी गांव निवासी दिनेश कुमार द्विवेदी पत्नी ज्योत्सना देवी व पांच वर्षीय पुत्र अक्षय के साथ तांबेश्वर मंदिर से दर्शन के बाद रात आठ बजे घर आ रहे थे। रात नौ बजे जीएमआर प्लांट और टीसी गांव के बीच कृषि भवन के पास पहुंचे। तभी रास्ते में कांटे पड़े देखे। दिनेश बाइक से उतरकर कांटे हटाने लगे। तभी पीछे से तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने ज्योत्सना का बैग छीन लिया और दिनेश का पर्स लूट लिया। बैग में तीन जोड़ी पायल थीं। पर्स में दो हजार रुपये थे। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह और चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह पंहुचे। घायल दिनेश ने बताया कि बदमाश 50 हजार का सामान लूट ले गए हैं। निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed