{"_id":"62ed0864f451a3617d2edea2","slug":"crime-fatehpur-news-knp711273650","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः खेत में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः खेत में मिला युवक का शव
विज्ञापन
रोहित सोनकर की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ। शराब के नशे में रात को घर से निकले युवक का शव शुक्रवार सुबह खेत पर मिला। मृतक के पिता ने परिवार के ही एक युवक पर बेटे को शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस बिजली गिरने से मौत की आशंका जता रही है।
ललौली थानाक्षेत्र के कोर्राकनक गांव निवासी रोहित सोनकर (22) ट्रक चालक था। कई माह से गांव में रह रहा था। वह शराब के नशे में गुरुवार रात घर पहुंचा था। मां शांति देवी ने नशे में घर आने पर रोहित को डांटा। तभी रोहित लोटा लेकर खेत की तरफ चला गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन को निकले। कोई पता नहीं लगा। ग्रामीणों ने गांव किनारे घनश्याम डेरा में सुरेंद्र सिंह के खेत पर सुबह रोहित का शव पड़ा देखा। कुछ दूरी पर एक बीयर का खाली कैन पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर मृतक के पिता, मां और भाई सोनू, मोनू, राहुल सोनकर पहुंचे।
पिता देशराज ने आरोप लगाया कि बेटे को परिवार का ही एक युवक शाम को घर से बुला ले गया था। वह बेटे से पुरानी खुन्नस मानता है। इसी वजह से शराब में जहरीला पदार्थ घोलकर बेटे को पिलाया है। इससे बेटे की मौत हो गई। चार बेटों में रोहित सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। बारिश के दौरान रात को बिजली भी गिरी थी। बिजली की चपेट में आने से मौत हो सकती है। परिजनों के आरोप की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हालात स्पष्ट हो जाएंगे।