फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

शादी का झांसा देकर सिपाही ने दुष्कर्म किया

Fri, 20 May 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने सुल्तानपुर में तैनात सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। सिपाही की मां, बहन, बहनोई पर भी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एक गांव की युवती का आरोप है कि चार साल पहले एक शादी समारोह में रायबरेली के थाना खीरो के बुस्टी निवासी
बिजेंद्र कुमार से मुलाकत हुई थी। सिपाही ने युवती को दूर का रिश्तेदार होना बताया। इसके बाद बिजेंद्र फोन पर बात करने लगा। उसके घर बहाने से आया और दुष्कर्म किया। उसने शिकायत करने की धमकी दी तो शादी का झांसा देने लगा। इसके बाद सुल्तानपुर के एक होटल में बुलाकर 27 जुलाई 2019 को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

लखनऊ के चारबाग स्थित एक होटल में तीन अगस्त 2019 को बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। उसका दो बार गर्भपात भी कराया। उसने शादी से मना कर दिया। इसकी शिकायत उसके घरवालों से की। सिपाही, उसकी बहन, बहनोई, मां ने उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने धमकी देकर भगा दिया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि दुष्कर्म, गर्भपात, गाली गलौज, धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed