{"_id":"627c0c0c178e51653c2e23d5","slug":"crime-fatehpur-news-knp696266737","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन
फतेहपुर। दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को अगवा करने का प्रयास किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ 2009 में इलाके के एक बैंक कर्मी के पुत्र विजय भास्कर ने दुष्कर्म किया था। उस समय विजय नाबालिग था। उसे छह माह बाद ही जमानत मिल गई थी। छात्रा मामले को लेकर छह मई को वकील से मिलने बड़ी बहन के साथ जा रही थी। आरोप है हरिहरगंज ओवरब्रिज पर विजय भास्कर मिला। उसका हाथ पकड़ कर घसीट ले जाने लगा।
विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपी पहले भी कोचिंग और कालेज आते-जाते छेड़ता रहा है। उसके अपहरण के प्रयास में रहा है। उसने मामले की पहले भी हेल्प लाइन नंबर 1090 और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।