फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

वकालतनामा पर फर्जी हस्ताक्षर में मुकदमा

Wed, 11 May 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। वकालतनामा पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर कोर्ट में दाखिल करना तीन भाइयों को महंगा पड़ गया। कोर्ट के आदेश पर तीनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के दलेलखेड़ा गांव निवासी जमील अहमद ने बताया कि उसका गांव के इस्माइल खां, इजराइल खां, मोहम्मद उमर खां सगे भाइयों से सिविल कोर्ट में जमीन का मुकदमा पांच साल से विचाराधीन चल रहा है। मुकदमे के वकालतनामा में इन लोगों के चौथे भाई इब्राहिम खां के 11 सितंबर 2017 को हस्ताक्षर बने हैं। इब्राहिम खां उस तारीख में विदेश में था। मुकदमे के वादी इस्माइल खां, इजराइल खां, मोहम्मद उमर खां ने उसके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर धोखाधड़ी की है। सिविल कोर्ट में अर्जी देकर पूरा मामला बताया गया। इस पर कोर्ट ने कहा कि तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। उसने 23 दिसंबर 2021 को एसपी से शिकायत की। कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सीजेएम कोर्ट की शरण ली। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीनों के के खिलाफ फर्जीवाड़ा व कूटरचना का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed