फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

प्रधान और समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 26 Apr 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
थरियांव थाने में शिकायत करने पहुंचे सफाई कर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
थरियांव/हसवा। गांव चकबरारी बिलंदा में मंगलवार को सफाई कर्मियों और प्रधान के बीच विवाद हो गया। प्रधान और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने प्रधान और उनके समर्थकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, एससी-एसटी, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हसवा ब्लाक में तैनात सफाई कर्मी समरजीत मूल रूप से नवांनगर थाना बांसडीह रोड जिला बलिया के रहने वाले हैं। वह कई कर्मियों के साथ एडीओ के आदेश पर चकबरारी बिलंदा में सफाई करने गए थे। समरजीत ने आरोप लगाया कि वह लोग सुबह से नाले की सफाई में जुटे थे। उनके साथ एक महिला सफाई कर्मी भी थी। सुबह 10 बजे प्रधान गुलाब सिंह लोधी अपने तीन साथियों के साथ पहुंचे। पहले नाली की सफाई करने की बात कही। सफाई कर्मी श्यामू ने बोला कि नाले की सफाई के बाद नाली भी साफ कर देंगे। प्रधान नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर गुलाब सिंह लोधी ने फावड़े के बेत से मारना शुरू कर दिया। समरजीत पर फावड़े से हमला किया। अन्य सफाई कर्मियों को भी पीटा। काफी संख्या में सफाई कर्मी थरियांव थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रधान और उसके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है। यदि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी तो हड़ताल पर चले जाएंगे।
- अशोक भारती, अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ हसवा
प्रधान व उनके साथियों ने मारपीट की है। उन्हें सफाई के लिए अपने ब्लाक के अधिकारी से मिलना चाहिए था।
-सत्यप्रकाश त्रिपाठी, एडीओ
कर्मचारियों से सफाई के लिए कहा था। इस पर सफाई कर्मचारी बिगड़ने लगे। मारपीट का आरोप निराधार है।
-गुलाब लोधी, प्रधान चकबरारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed