फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

आग से गेहूं की 100 बीघा फसल राख

Wed, 13 Apr 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
कुसुंभी गांव में जलती गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
असोथर। थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव में मंगलवार को आग लगने से 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों, दमकल और पुलिस ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई । नायब तहसीलदार और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

आग लगने का कारण का पता नहीं लग सका है। आग से किसान ओम प्रकाश अग्निहोत्री की तीन बीघा, सुरेश कुमार की तीन बीघा, गणेश की चार बीघा, बुद्धू प्रसाद की पांच बीघा, प्रेमा शुक्ला की सात बीघा, गुलाब सिंह की पांच बीघा, हरबंस सिंह की पांच बीघा, बजरंग सिंह की पांच बीघा फसल जल गई। काशी प्रसाद की तीन बीघा, चुन्नू की दो बीघा, भद्रा निषाद की 12 बीघा, शौकत की छह बीघा, संगम लाल का 12 बीघा, जयनारायण का छह बीघा, काशी कोरी, हरवंश सिंह, लक्ष्मी कांत द्विवेदी, संगम लाल गुप्ता, केदार नाथ शुक्ला, शिवचरण पासवान समेत सौ बीघा फसल जलकर राख हो गई। नायब तहसीलदार विकास पांडेय, क्षेत्रीय लेखपाल संतोष यादव मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि फसल नुकसान का आकलन किया गया है। रिपोर्ट अधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed