{"_id":"624750a34a0bb720603a555b","slug":"crime-fatehpur-news-knp688815264","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों से चोरी की 12 बाइक बरामद, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों से चोरी की 12 बाइक बरामद, गिरफ्तार
विज्ञापन
बरामद चोरी की मोटर साइकिलों के साथ पुलिस हिरासत में आरोपी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने बांदा के दो शातिर भाइयों से 12 चोरी की बाइक बरामद की हैं। एक आरोपी के पास से तमंचा भी मिला है। यह लोग नंबर प्लेट बदलकर चोरी की बाइकों को गैर जनपदों में बेचते थे। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। एसपी ने कहा है कि दोनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस लाइन में एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश शुक्ला और राधानगर चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार सिंह शुक्रवार सुबह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। जोनिहा चौराहे से राधानगर की ओर बाइक चोरों के आने की जानकारी मिली। पुलिस ने अपाचे बाइक सवार संदिग्धों को पकड़ा। एक के पास से तलाशी में तमंचा निकला। उसने अपना नाम चुन्नू सोनी उर्फ राजा और दूसरे ने रमेश सोनी बताया। दोनों सगे भाई हैं। कमासिन रोड सराफा गली थाना बबेरू जिला बांदा के रहने वाले है। दो साल से फतेहपुर शहर में किराये पर रहते हैं। उनकी बाइक चोरी की निकली।
बाद में आरोपियों की निशानदेही पर त्रिलोकीपुर जंगल से 11 और चोरी की बाइके बरामद की गई। एसपी ने बताया यह लोग फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक बेचते हैं। चेचिस और इंजन नंबर घिस देते हैं। चोरी की बाइक बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, कानपुर, हमीरपुर में बेचते हैं। गैंग अंतरजनदपीय है। इनके जिले में कुछ साथी हैं। उनकी तलाश की जा रही है। चुन्नू शातिर किस्म का बदमाश है। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश के सतना में डकैती, झांसी में आर्म्स एक्ट समेत छह मुकदमे दर्ज हैं।