फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

.महिला से सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट

Sat, 02 Apr 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। खागा कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा लिखा है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला (25) परिवार के साथ खागा कोतवाली क्षेत्र में रहती है। उसका आरोप है कि 31 जुलाई को खागा के सैदनपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार लोधी, श्याम सिंह, रामसुमेर, अजय कुमार और हथगाम थाना क्षेत्र के नगरा निवासी अजय कुमार घर में घुस आए। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर प्रदीप कुमार ने उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके साथ पहले प्रदीप ने दुष्कर्म किया। इसके बाद श्याम सिंह और रामसुमेर ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। सैदनपुर के अजय कुमार और नगरा के अजय कुमार ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पति के घर लौटने पर आपबीती बताई। पति ने आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ की है। उन लोगों ने पति को रुपये लेकर समझौता करने की धमकी दी। विरोध करने पर पति को लात व घूसों से पीटा और गाली-गलौज की। कोतवाल जेपी शाही ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed