फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

चालक हत्याकांड में चार पर शक

Thu, 31 Mar 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
जाफरगंज। गहरूखेड़ा गांव के चालक हत्याकांड में पुलिस खुलासे के करीब है। पुलिस की जांच मृतक के चार साथी संदिग्धों पर आकर टिकी है। एक की शर्ट पर खून की छीटों के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर भारी वस्तु से चोट पहुंचाने के कारण मौत होना स्पष्ट हुआ है। चेहरे पर दो गंभीर चोट पाई गई है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक विकेश उर्फ भोलू पटेल (25) सोमवार रात घर से पानी लगाने खेत गया था। चालक का मंगलवार सुबह बाग से शव बरामद हुआ था। उसके बड़े भाई सुरेश ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने मृतक चालक के चार संदिग्ध साथियों को पकड़ा है। धरपकड़ में हत्थे चढ़े एक युवक की शर्ट पर खून के निशान मिले हैं। उसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह चालक भोलू के साथ मुर्गा खरीदने गया था। मुर्गा उसने ही काटा था। खून की छींट उसकी शर्ट पर पड़ी हैं। वहीं युवक रात को चालक को घर से बुलाने भी पहुंचा था। पुलिस को युवक के हत्या में शामिल होने का शक हुआ है। पुलिस ने खून लगी शर्ट प्रयोगशाला जांच को भेजी है। खून मानव का है यह स्पष्ट हो सकेगा। चालक के तीन और साथी संदेह के घेरे में हैं। वह भी सोमवार को चालक के साथ रहे हैं। सभी नशे में घूमते रहे हैं। सीओ संजय सिंह ने बताया कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed