फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

दो महिलाओं ने फांसी लगाई

Sat, 19 Mar 2022 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। अमरजई और गंगानगर कालोनी में दो महिलाओं ने शुक्रवार को फांसी लगा ली। घटनाओं से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गंगानगर कालोनी निवासी विमला तिवारी (34) का पति दिलीप कुमार से शुक्रवार रात विवाद हो गया। तभी विमला ने नींद की गोली खा ली। उसके बाद फांसी लगा ली। मृतका का एक बेटा है। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि दिलीप शराब का लती है। घटना की रात दिलीप शराब पीकर पहुंचा था। तभी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद विमला ने आत्महत्या की है। उधर, राजस्थान प्रांत के जोधपुर हाउस बोट निवासी प्रशांत सोनी की 23 वर्षीय पत्नी अंजली देवी अमरजई मोहल्ले में किराये पर रहती थी। उसने घर के अंदर पंखे पर रस्सी का फंदा डालकर जान दे दी।

मृतका का पति कतर में नौकरी करता है। उसका मायका खागा कोतवाली क्षेत्र में है। दो माह पहले अंजली ससुराल से मायके आई थी। वह पिता रामप्रताप के साथ अमरजई में रहती थी। राम प्रताप ने बताया कि दामाद से बेटी पर रात को मोबाइल पर बातचीत कर रही थी। किसी बात पर विवाद हुआ था। तभी कमरे में फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed