{"_id":"6235cf9deb1f6d400a3458ab","slug":"crime-fatehpur-news-knp6862588199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल की फायरिंग में छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड कांस्टेबल की फायरिंग में छात्र घायल
विज्ञापन
गोली लगने से घायल महेंद्र गुप्ता। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। हरिहरगंज कृष्णा नगर में शुक्रवार रात हेड कांस्टेबल ने फायरिंग कर दी। इसमें किशोर घायल हो गया। किशोर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। हेड कांस्टेबल कानपुर देहात पुलिस लाइन में तैनात है।
हरिहरगंज निवासी कमलेश गुप्ता का 15 वर्षीय पुत्र मयंक गुप्ता उर्फ छोटू और परिवार के लोग घर के बाहर खड़े थे। मयंक के बड़े भाई सुनील गुप्ता ने बताया मोहल्ले में रहने वाले हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह चौहान गली में लोगों को गाली- गलौज कर रहा था। पड़ोस में विवाद के बाद हेड कांस्टेबल अपने घर पहुंचा। पहली मंजिल पर चढ़कर दोनाली बंदूक से फायरिंग की। इसके छर्रे मयंक की पीठ पर लगे। उसकी बहन वर्तिका की कनपटी के पास से छर्रे छूकर निकल गए।
घटना से मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हेडकांस्टेबल को उसके घर से गिरफ्तार कर बंदूक बरामद की है। लोगों ने बताया कि पहले भी हेड कांस्टेबल एक बार फायरिंग कर चुका है। वह नशे में अक्सर मोहल्ले के लोगों से गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर वर्दी का रौब जमाता है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया हेड कांस्टेबल अयोध्या ड्यूटी से वापस लौटा था। उसे कानपुर देहात जाना था, लेकिन रास्ते में घर पर रुक गया।