फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

दूध के 15 नमूनों में मिला पानी, मुकदमा चलेगा

Sat, 05 Mar 2022 09:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 09:52 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। जिले में दूध का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। विक्रेता दूध में जमकर पानी मिला रहे हैं। खाद्य प्रशासन विभाग की ओर से लिए गए नमूने और जांच रिपोर्ट इसकी पुष्टि करती हैं। पिछले साल अक्तूबर से फरवरी तक में विभाग ने 21 दूध के नमूना जांच को भेजे थे। जिसमें 17 की रिपोर्ट आई है। इसमें 15 नमूने फेल हो चुके हैं। सिर्फ दो नमूना ही सही पाए गए हैं। फेल हुए नमूनों की जांच में पानी मिलाए जाने की पुष्टि हुई है। विभाग अब इनके खिलाफ मुकदमा चलाएगा।
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह पर दूध का कारोबार हो रहा है। दूधियों से दूध खरीद कर फुटकर बिक्री की जाती है। पैकेट वाले दूध की तुलना में इन दुकानों का फुटकर दूध सस्ता पड़ता है। इस कारण लोग खूब खरीदारी भी करते हैं। मगर, ग्राहकों को यह नहीं पता होता है कि सस्ते के चक्कर में वह मिलावट वाला दूध खरीद रहे हैं। दूधिया और फुटकर दुकानदार फैट निकाल कर और पानी मिलाकर दूध की बिक्री कर रहे हैं। इस वजह से दूूूध में सेहत सुुधारने से जुड़े जरूरी तत्व जैसे कैल्शियम, मिनरल, कैलोरी की मात्रा कम हो जाती है। इस दूूध को पीने से सेहत नहीं बनती है। उल्टा स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। क्रीम निकाल कर दूध बेचना गैर कानूनी भी है। कुछ कंपनियां भी टोंड दूध बेचती हैं, लेकिन वह बाकायदा पैकिंग पर लिखती हैं। वहीं अब होली के त्योहार को लेकर मिलावटखोर बड़े पैमाने पर नकली दूध बाजार में खपाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

दूूध का मानक:
- गाय के 100 मिलीलीटर दूध में 3.5 फीसदी फैट, 8.5 फीसदी पाउडर होना चाहिए।
- भैंस के 100 मिलीलीटर दूध में 6 फीसदी फैट, 9 फीसदी पाउडर होना चाहिए।
- मिक्स 100 मिलीलीटर दूध में 4.5 प्रतिशत फैट, 8.5 फीसदी पाउडर होना चाहिए।
मिलावटखोरी को रोकने के लिए लगातार छापा मारा जा रही है। दूध की जांच रिपोर्ट में 15 नमूने अधोमानक पाए गए है। इसके लिए खाद्य विभाग के कोर्ट में मुकदमा चलाएगा। - डीपी सिंह, अभिहित अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed