फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

धन्नी से लटकता मिला महिला का शव

Sat, 26 Feb 2022 09:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 09:56 PM IST
विज्ञापन
crime
हथगाम। ससुराल में महिला का शव कमरे में धन्नी से लटकता मिला। मृतका के भाई ने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के रज्जीपुर गांव निवासी दुर्गा प्रसाद पासवान घर में अपनी पत्नी रानी देवी (28), माता-पिता व दो बहनों के साथ रहता है। शनिवार सुबह वह खाना खाकर घर से चला गया। कुछ देर बाद वह लौटा तो पता चला कि पत्नी का शव घर के कमरे में धन्नी से लटक रहा है। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दुर्गा प्रसाद ने सूचना पुलिस को देने के साथ मायके पक्ष को भी बताया। गांव पहुंचे रानी देवी के भाई महेश कुमार ने बताया कि उन्होंने बहन की शादी 2013 में की थी। इसके बाद उसे तीन पुत्रियां खुशी (5), मीनाक्षी (3) व ननकी (चार माह) हुईं। आरोप लगाया कि दुर्गा पासवान शराबी है। अक्सर दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित करता था। कुछ समय पहले मारपीट हुई तो परिजनों के समझाने पर समझौता भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पति दुर्गा प्रसाद, ससुर, सास, दो ननद ने उनकी बहन को मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और उसका शव धन्नी से लटका दिया। एसओ हथगाम अश्विनी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed