{"_id":"621a4b6fad27d6387f313640","slug":"crime-fatehpur-news-knp6827270175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। थरियांव और ललौली में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
सदर कोतवाली क्षेत्र के निबहारा निवासी कमलेश (30) शुक्रवार रात किसी काम से बाइक से थरियांव जा रहा था। तभी देहुली मोड़ के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी शादी दो साल पहले शालिनी से हुई थी। शालिनी पति की मौत से बदहवास हो गई। पिता वृंदावन ने बताया कि बेटा अपने पीछे नौ माह की पुत्री काजल छोड़ गया है।
बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के ओती गांव निवासी छेद्दू दर्जी (45) साइकिल से सब्जी लेने बेंदा घाट जा रहा था। तभी ट्रक की चपेट में आने से छेद्दू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ननकी देवी ने बताया कि पति कृषि और मजदूरी से परिवार का पालन-पोषण करता था। वह अपने पीछे तीन बेटे बबलू, कल्लू, आशुतोष को छोड़ गया है।