{"_id":"611d43988ebc3e79e9052950","slug":"crime-fatehpur-news-knp646888182","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरगंज। युवक ने बुधवार सुबह कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद जब पत्नी घर आई तो पति को जमीन पर गिरा देखा। गले में रस्सी फंसी देख उसने तुरंत मोहल्ले के लोगों को बुलाया और पति को अस्पताल ले गई। जहां उसे मृत बताया गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मंसूरपुर गांव निवासी बाराती लाल (38) की पत्नी रामसखी सुबह करीब आठ बजे जाफरगंज बाजार गई थी। घर में बाराती लाल ने किसी बात को लेकर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी जब लौटी तो कमरे में पति को जमीन पर पड़ा देखा। गले में फंदा कसा था। मोहल्ले के लोगों की मदद से बाराती लाल को नर्सिंग होम लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया।
बाराती लाल के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्री नेहा (15) व राधिका (10) व पुत्र प्रियांशु (12) है। पुलिस ने आशंका जताई है कि फांसी लगाने के बाद जब बाराती लाल की मौत हो गई तो तो हो सकता है कि रस्सी टूट गई हो, जिससे शव नीचे गिर गया। इंस्पेक्टर जाफरगंज अमित मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं।