फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

कार की मांग को लेकर विवाहिता को पीटा

Fri, 23 Jul 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पति समेत तीन ससुरालीजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा कटरा अब्दुलगनी निवासी अजय कुमार की बेटी श्रुति गुप्ता की शादी 20 फरवरी 2014 को ध्रुव गुप्ता निवासी इंदिरा नगर आम्रपाली मार्केट लखनऊ के साथ हुई थी। श्रुति का आरोप है कि शादी में घरवालों ने 15 लाख रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन

इसके बाद भी ससुरालीजन कार की मांग करने लगे। ससुरालीजन अक्सर गालीगलौज और मारपीट कर उसे अक्सर भूखा रखते थे। पति बंगलूरू में नौकरी करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि पति के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 जुलाई को ससुर जवाहर गुप्ता, सास गीता ने उसके साथ मारपीट की। गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह मायके लौट आई। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया विवाहिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed