{"_id":"60f9b1aa8ebc3e79b2106aaa","slug":"crime-fatehpur-news-knp641805454","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पहले आई ससुराल और लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन पहले आई ससुराल और लगाई फांसी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। सोमवार को ससुराल आई विवाहिता ने गुरुवार की दोपहर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय पति और सास घर में थे। कुछ देर बाद जब उन्हें घटना की हुई। परिजनों ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
हुसैनगंज थानाक्षेत्र के बेरा गढ़ीवा गांव की रहने वाली राधिका उर्फ दीपा (28) की शादी 19 मई 2013 को खागा कोतवाली के रसूलपुर वैसापुर गांव निवासी धनंजय वाजपेई के साथ हुई थी। राधिका के दो बेटे कृष्णा (7) व शुभ (15 माह) हैं। सोमवार को राधिका मायके से ससुराल आई थी। घर में पति व सास हैं। गुरुवार दोपहर राधिका ने अपने कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी।
जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा तो लोगों को जानकारी हुई। खबर मायके पहुंची तो भाई दिलीप मिश्रा वहां पहुंचे। पुलिस जब पहुंची तो शव तख्त पर रखा मिला। दिलीप ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज को लेकर उसकी बहन की हत्या की है। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।