फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

पाइप लाइन तोड़ तेल चुराने के फरार आरोपियों के घर कुर्की की तैयारी

Thu, 07 Jan 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। बिहार से मथुरा जाने वाली इंडियन ऑयल की पाइप लाइन तोड़कर तेल चुराने वाले गैंग के चार सदस्य दो साल से फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति कुर्क किए जाने की कार्रवाई शुरू की है। फरार आरोपियों पर कोर्ट के आदेश का पालन न करने की रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मलवां थानाक्षेत्र के फैक्टरी एरिया में 2018 में इंडियन ऑयल की दो बार पाइप लाइन तोड़कर तेल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने थरियांव थाना क्षेत्र तीन बार और कल्यानपुर थाना क्षेत्र में एक बार तेल चोरी की वारदात की थी। कल्यानपुर पुलिस ने मैनपुरी के गैंग को पकड़ा था। मामले में गैंग के सदस्य विमलेश पुत्र सुरेश चंद निवासी भाग्यनगर जिला मैनपुरी, सर्वेश शर्मा पुत्र गंगाराम पुयामा मैनपुरी, अर्जुन पुत्र मदनलाल पुुयामा मैनपुरी, उम्मेद सिंह पुत्र पंक्षीलाल पुयामा मैनपुरी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

मलवां पुलिस के विवेचक विवेक सिंह ने कुछ दिन पहले कोर्ट के आदेश पर 82 के तहत नोटिस चस्पा किया था। कोर्ट के आदेश का आरोपियों ने पालन नहीं किया। इस पर पुलिस ने मंगलवार को 174 के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद भी आरोपी हाजिर नहीं होते हैं तो कुर्की की कार्रवाई की होगी। इसके अलावा भी चार आरोपी जमानत पर हैं। आरोपियों के पब्लिक प्रापर्टी डैमेज एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, चोरी के तहत एफआईआर हुई थी। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि आरोपियों पर अन्य थानों में भी मामले दर्ज है। आरोपियों के हाजिर नहीं होने पर कुर्की का आदेश कोर्ट से प्राप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed