{"_id":"5fef605a8ebc3e3e723039c7","slug":"crime-fatehpur-news-knp603439475","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉपटेन सूची के शातिर को तमंचे के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉपटेन सूची के शातिर को तमंचे के साथ पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। चांदपुर थाने की पुलिस ने टॉपटेन सूची के शातिर अपराधी साल्हेपुर गांव निवासी कल्लू सिंह यादव उर्फ राजू को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई शुरू की है।
थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने बताया कि कल्लू सिंह यादव उर्फ राजू शुक्रवार को सुबह जोनिहा अमौली मार्ग पर मकंदीपुर मोड़ पर खड़ा था। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा बरामद किया। कल्लू थाने के टॉपटेन सूची में तीसरे नंबर का अपराधी है।
पुलिस के मुताबिक उसका आपराधिक इतिहास 1997 से हत्या के मामले से शुरू हुआ। उसके बाद दूसरी बार 2000 में हत्या, साक्ष्य छिपाने, बलवे की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में आरोपी पर रासुका भी लगा। उसके बाद गुंडा एक्ट, लूट, आर्म्स एक्ट, प्राणघातक हमला समेत लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा। छह माह पहले एनडीपीएस एक्ट में जेल से छूट कर आया था।