{"_id":"5fe627368ebc3e3f755e0051","slug":"crime-fatehpur-news-knp602131915","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ के जूते चोरी के करने बाद चौकीदार पुत्र ने वीडियो वायरल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ के जूते चोरी के करने बाद चौकीदार पुत्र ने वीडियो वायरल किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा (फतेहपुर)। सीओ खागा के आवास से गुरुवार को सुबह उनके दो जोड़ी जूते चोरी होने के मामले से हड़कंप मचा है। शुक्रवार को जूता चुराने वाले चौकीदार के पुत्र का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में चौकीदार के पुत्र ने सीओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रकरण की जांच करने के आदेश दिए हैं।
खागा कोतवाली क्षेत्र के टेनी गांव निवासी कुंज बिहारी पासवान खागा कोतवाली में चौकीदार है। कुंज बिहारी बुधवार को बीमार हो गया था। उसकी जगह उसका बेटा रामबहादुर (20) ड्यूटी करने कोतवाली खागा गया था। कोतवाली से बुधवार की शाम रामबहादुर सीओ खागा अंशुमान मिश्रा के आवास पहुंचा। गुरुवार सुबह रामबहादुर सीओ के दो जोड़ी जूते लेकर भाग निकला।
सीओ के जूते गायब होने के बाद हड़कंप मच गया। खागा कोतवाली और चौकी की पुलिस सीओ के जूते तलाशने में जुट गई। सीओ और खागा पुलिस रामबहादुर की तलाश में टेनी गांव पहुंचे। रामबहादुर का कोई पता नहीं लगा। इसके बाद शुक्रवार को रामबहादुर का पांच मिनट दो सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला उपाध्यक्ष योगेश पासवान रामबहादुर से पूरा प्रकरण पूछ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।
विज्ञापन
वीडियो में रामबहादुर ने आरोप लगाया है कि सीओ ने मालिश कराने की बात कही। इसके बाद शौचालय की सफाई के लिए कहा। शौचालय सफाई से मना करने पर गाली गलौज की। जूतों में पालिस करने को कहा। मना करने पर गाली गलौज की और गुरुवार सुबह सबक सिखाने की धमकी दी। रामबहादुर का आरोप है कि सीओ के डर से उनके दो जोड़ी जूते और पालिश लेकर भाग निकला। रामबहादुर ने एसपी से गुहार लगाई है कि उसे और परिवार के सदस्यों को पुलिस फर्जी मामले में फंसा सकती है। वहीं, सीओ अंशुमान मिश्रा का कहना है कि कोरोना की वजह से वह लोगों से दूर रहते हैं। आरोप गलत लगाए जा रहे हैं।
उधर, इस बाबत एसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर अपर पुलिस अधीक्षक को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।