{"_id":"5e12318b8ebc3e880a639cd4","slug":"crime-fatehpur-news-knp5365691159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशवैन लूट की कोशिश का आरोपी एकारी से गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैशवैन लूट की कोशिश का आरोपी एकारी से गिरफ्तारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के ननसैनी के पास 31 दिसंबर को लूटने की कोशिश करने वाले एक बदमाश को कौशांबी क्राइम ब्रांच ने थरियांव थानाक्षेत्र के एकारी मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी एक होटल में चाय पीने पहुंचा था। सटीक मुखबिरी पर आरोपी को पुलिस उठा ले गई है। आरोपी के पकड़े जाने से इलाकाई लोगों में चर्चाओं का माहौल हो गया। लोग उसे सीधा साधा व्यक्ति मानते थे। करीब चार साल से एकारी में रिश्तेदार के यहां रहता था।
थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव में बबलू श्रीवास्तव चाय पीने एक होटल पहुंचा था। कौशांबी पुलिस रविवार सुबह उसे गिरफ्तार कर ले गई। प्रयागराज के धूमनगंज में बबलू श्रीवास्तव रहता था। मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है। कौशांबी में कैशवैन लूटकांड की कोशिश हुई थी। उसके बाद पुलिस की घेराबंदी में कार सवार
बदमाशों में बलवंत कुशवाहा मुठभेड़ में घायल हुआ था। पुलिस ने बलवंत की पूछताछ में बबलू श्रीवास्तव समेत पांच आरोपियों को फरार घोषित किया था। कौशांबी पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। पुलिस ने फरार बबलू को पकड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि बबलू पहले जेल में बंद प्रयागराज के अतीक अहमद के साथ चलता था। वह कभी कभार ही एकारी रिश्तेदार के घर आता जाता था। कुछ सालों से लगातार रह रहा था। थरियांव थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।