फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

पीछा छोड़ दो कहने पर अपनी मां को आरोपी ने था पीटा

Mon, 16 Dec 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। आरोपी के परिजनों ने बताया कि वह रिश्ते में युवती का चाचा होने के बावजूद उसका अक्सर पीछा करता था। इसकी भनक एक हफ्ते पहले उन लोगों को लगी थी। आरोपी की मां ने उसे मना किया था। उसे यह बात इतनी नागवार लगी कि उसने मां को ही पीट दिया था।
विज्ञापन

इधर, युवती पक्ष के लोग भी यह पता चलने पर आरोपी की हरकत का विरोध करते थे। मामला गांव स्तर तक ही सीमित रहा। आरोपी तीन साल पहले पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके बाद गांव आया था। यहां सनगांव गांव में मजदूरी करता था। करीब डेढ़ साल से गांव में रह रहा था। आरोपी के पिता ने बताया कि बेटे से अक्सर विवाद होता था। उसकी हरकतें बिगड़ गई थीं। उसे किसानी के काम में हाथ बंटाने को कहा जाता था लेकिन वह कुछ नहीं करता था। पांच भाइयों में दूसरे नंबर का है।
विज्ञापन

फतेहपुर। दुष्कर्म पीड़िता को जलाने के मामले में कहीं न कहीं पुलिस के मुखबिर तंत्र की बड़ी चूक सामने आई है। गांव में क्या चल रहा है इसकी बीट स्तर से लेकर थानेदार तक किसी को भनक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुसैनगंज थाने की पुलिस पर मामले में सवाल खड़े हुए हैं। गांव में मामला एक हफ्ते से चल रहा था। मामले को दबाने के लिए पंचायत बैठाई गई। फरमान जारी किए गए। पुलिस को कानो कान खबर तक नहीं लगी। पुलिस के पास गांव के चौकीदार, बीट सिपाही, हल्का दरोगा की टीम ऐसे विवादों पर नजर रखने के लिए होती है। दूसरी बड़ी बात यह भी है कि यदि विवाद दो परिवारों के बीच ही था तो पंचायत बैठाने की जरूरत क्यों पड़ी। बयानों के मुताबिक गंगाजल क्यों उठवाया गया।
पुलिस लड़की और लड़के का पारिवारिक इतिहास भी खोजने में जुटी है। इस वारदात के बाद किसी पक्ष के साथ कोई पुरानी घटना हुई या नहीं, इसका पता लगाया जा रहा है। लड़की पक्ष की पुरानी रंजिश गांव की एक महिला के मामले को लेकर है। इस पक्ष का युवक गांव की दो बच्चों की मां को लेकर दो साल से दूसरे राज्य में रह रहा है। पक्षों के और भी कुछ गहरे विवाद सामने आए हैं। जिसका कोई भी फायदा उठा सकता है। सीओ सिटी ने बताया कि सभी पक्षों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

फतेहपुर। घटना के बाद से हुसैनगंज के इस गांव में छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही बढ़ गई। इससे पीड़िता के घर के पास की पाइप लाइन टूट गई। रविवार सुबह ग्राम पंचायत की ओर से नल-हैंडपंप ठीक करने वाले मिस्त्री व मजदूर पहुंच गए। गांव में पाइप टूटने के अगले ही दिन जोड़ने की यह कोशिश देख लोग हतप्रभ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed