{"_id":"5df682c98ebc3e87a5119b5d","slug":"crime-fatehpur-news-knp5324410194","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में गूंजेगा रेप पीड़िता को जलाने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में गूंजेगा रेप पीड़िता को जलाने का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। हुसेनगंज थाना क्षेत्र में रेप पीड़िता को जलाने का मामला विधानसभा में गूंजेगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मामले को संज्ञान लेते हुए जिले के पदाधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत भी कर दी है।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने फोन पर बताया कि प्रदेश में गुंडा राज है। किसके साथ कौन सी घटना हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हैदराबाद, उन्नाव के बाद फतेहपुर के हुसेनगंज थाना क्षेत्र में रेप पीड़िता को जलाकर हत्या की कोशिश गंभीर मामला है। लगातार तीसरी इस घटना ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में बेटियां
सुरक्षित नहीं बची है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जिला कमेटी से रिपोर्ट मंगा ली गई है। रिपोर्ट अवलोकन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंप दी गई है। पार्टी हाईकमान ने 17 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में हुसेनगंज का मामला उठाने का निर्णय लिया है। पार्टी विधायकों को प्रमुखता के साथ मामला सदन में रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। कानपुर के पार्टी पदाधिकारी हैलट कानपुर में पीड़िता और उसकी मां से मिल चुके हैं। पार्टी की तरह से आर्थिक मदद भी दी गई है। जरूरत पड़ी तो पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए उनके कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे।