फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

सीएम का पुतला जलाने में पांच नामजद

Tue, 10 Dec 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पांच नामजद समेत 20 से 25 अज्ञात को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने रविवार को उन्नाव रेप पीड़िता की हत्या के मामले में प्रदेश सरकार का विरोध जताया था। इस दौरान शहर के बुलेट चौराहे पर कांग्रेसियों ने पुलिस के रोकने के बावजूद मुख्यमंत्री का पुतला फूंका था। इस मामले पर कोतवाली पुलिस ने लोकशांति भंग करने, सड़क पर आवागमन बाधित करने, आग के गोले से आम जनजीवन
विज्ञापन

संकट में डालने के साथ पुलिस की कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह चौहान, राजन तिवारी, शिवाकांत तिवारी, बब्लू कालिया व उदित नारायण अवस्थी को नामजद किया गया है। पुलिस ने इनके अलावा 20 से 25 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया है। कोतवाली प्रभारी तेजबहादुर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। वीडियो फुटेज व फोटो से इनकी पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

================
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed