फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

Fri, 15 Nov 2019 07:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
crime
किशनपुर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव में गुरुवार की देर रात महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पति की छह महीने पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के मुताबिक महिला ने अवसाद के चलते उठाया आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

गढ़ा गांव निवासी हरीपाल सोनकर के बेटे सोनी सोनकर की शादी छह साल पहले एकडला गांव निवासी रामदुलारे सोनकर की बेटी सुशीला (25) से हुई थी। दंपति के कोई संतान नहीं थी। छह महीने पहले बीमारी से पति सोनी सोनकर की मौत होने से सुशीला घर में अकेले रहती थी। अकेलेपन से ऊबकर गुरुवार की देर रात सुशीला ने घर
विज्ञापन

के भीतर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर अलग रहे ससुर और सास मौके पर पहुंचे और बहू को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। कुछ ही देर में उसकी घर में ही मौत हो गई। सुशीला की मौत की सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर ने मायका और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुशीला के पिता से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुशीला के पिता ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि दामाद की मौत के बाद बेटी घर में अकेली रहती थी। अकेलेपन से ऊबकर उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि मायके पक्ष से किसी तरह कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed