{"_id":"5dc85f9d8ebc3e5b4754fce6","slug":"crime-fatehpur-news-knp5250262125","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में प्रापर्टी ब्रोकर को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदेन के विवाद में प्रापर्टी ब्रोकर को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
हथगाम (फतेहपुर)। प्रापर्टी बेचने के लेनदेन विवाद में प्रापर्टी डीलर को कमरे में बंद कर पीटा गया। पुलिस ने कारोबारी को छुड़ाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है।
हथगाम थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो निवासी महमूदुल का बेटा अनीस प्रापर्टी खरीदने बेचने का काम करता है। उसका आरोप है कि अहिंदा निवासी गोवर्धन ने जमीन दिखाने के बहाने से शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बुलाया। वह उसके घर पहुंचा। तभी गोवर्धन और उसके साथियों हुसैनगंज थाने के बेरुई निवासी ऊदल और
भोला ने कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह से मोबाइल से रविवार सुबह 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने मौके से गोवर्धन को गिरफ्तार किया। गोवर्धन ने बताया कि अनीस ने दो साल पहले पांच लाख रुपये में उसकी जमीन
विज्ञापन
का सौदा कराया था। जिसका करीब ढाई लाख रुपए बकाया था। रुपये अनीस ने जमीन खरीदने वाले से ले लिए थे। दो साल से अनीस के पास रुपयों के लिए चक्कर काट रहा था। तभी रुपये वसूलने के लिए अनीस को बैठाया था। पुलिस ने अनीस की तहरीर पर गोवर्धन, भोला, ऊदल के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।