फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

एनजीटी ने पूर्व विधायक पर ठोंका नौ लाख का जुर्माना

Thu, 19 Sep 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सपा नेता इंद्रसेन यादव के ईंट भट्ठे को ढहाने की बड़ी कार्रवाई के बाद अब एनजीटी ने एक पखवारे बाद ही दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। इस बार पूर्व विधायक आनंद प्रकाश लोधी के भट्ठे पर नौ लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। वसूली के लिए जिला प्रशासन को 15 दिन का समय दिया गया है। राजस्व विभाग आरसी काटकर वसूली करेगा। बसपा से पूर्व विधायक रहे आनंद प्रकाश लोधी वर्तमान में भाजपा नेता हैं। इनके बेटे अक्षय लोधी हसवा ब्लॉक के प्रमुख हैं।
विधायक व भाजपा नेता आनंद प्रकाश लोधी के सेमरी कलरवापुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के खिलाफ इलाके के ही अयोध्या प्रसाद की ओर से एनजीटी में प्रदूषण बोर्ड की एनओसी न होने की शिकायत की गई थी। जांच के बाद प्रदूषण बोर्ड ने दो साल पहले भट्ठा बंद कराया था। एनजीटी को रिपोर्ट सौंपी थी। प्रदूषण बोर्ड की कार्रवाई नाकाफी होने की बात शिकायतकर्ता ने कोर्ट में कही थी। एनजीटी ने प्रदूषण बोर्ड को भटठे के अवैध संचालन की क्षतिपूर्ति के आदेश दिए थे। मामले में प्रदूषण बोर्ड को भी फटकार लगाई थी। अब एनजीटी कोर्ट ने आनंद ब्रिक
विज्ञापन

फील्ड का अवैध तरीके से संचालन किए जाने के आरोप में मंगलवार को फैसला दिया। शिकायतकर्ता अयोध्या प्रसाद ने बताया कि नौ लाख 43 हजार 750 रुपये का जुर्माना फर्म के मालिक आंनद प्रकाश लोधी पर लगाया है। जिला प्रशासन को 15 दिन में रकम वसूली के आदेश दिए हैं। वसूली न होने पर आरसी काटने के आदेश दिए हैं। खनन अधिकारी मिथिलेश पांडेय ने बताया कि प्रकरण एनजीजीटी कोर्ट में लंबित था। आदेश की जानकारी मिल गई है लेकिन अभी लिखित नहीं आया है। पूर्व विधायक आनंद प्रकाश लोधी का कहना है कि भट्ठा दो साल पहले बंद हो चुका है। भट्ठे के संबंध में नए आदेश की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed