{"_id":"6154b7148ebc3e372c070118","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6552918131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार से मारपीट, ई-पॉस मशीन तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार से मारपीट, ई-पॉस मशीन तोड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर। राशन वितरण के दौरान कुछ लोगों ने कोटेदार और उनके भाई के साथ मारपीट कर दी। ई-पॉस मशीन तोड़ दी और जमकर हंगामा किया। कोटेदार की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना 27 सितंबर की सुबह की है।
विजयीपुर ब्लाक के गोंदौरा गांव निवासी दिलीप सिंह कोटेदार हैं। कोटेदार दिलीप सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह गांव के लवलेश सिंह व शिवपूजन गल्ला लेने के लिए आए थे। उन्होंने अनाज कम होने की बात कही तो उसके द्वारा स्वयं अनाज तौल लेने को कहा गया।
आरोप है इतनी सी बात पर लवलेश, उसके पिता शिवपूजन, रोहित सिंह, सुरेंद्र सिंह ने मारपीट शुरू कर दी और ई-पॉस मशीन तोड़ी दी। इसमें दिलीप सिंह व उसके भाई संदीप सिंह जख्मी हो गए। घटना से जुड़े तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एसओ किशनपुर आशुतोष सिंह ने बताया कि गाली-गलौज, मारपीट, धमकी व मशीन तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच विजयीपुर चौकी इंचार्ज कर रहे हैं।