{"_id":"6137b9698ebc3ec77609c4d0","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp65080540","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड में लापरवाही बरतने पर राधानगर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमांड में लापरवाही बरतने पर राधानगर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
विज्ञापन
फतेहपुर। दुष्कर्म के मामले में आरोपी का रिमांड नहीं लेने पर लापरवाही बरतने वाले विवेचक को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया। विवेचक राधानगर चौकी इंचार्ज थे। चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार सिंह को दुष्कर्म आरोपी वरुण कुमार का 3 सितंबर को कोर्ट पहुंच कर रिमांड लेना था।
पाक्सो की विशेष अदालत के अपर जिला जज मो. अहमद खान की अदालत ने रिमांड प्रार्थना पत्र नहीं आने पर आरोपी को जमानत दी थी। इसके साथ विवेचक पर लापरवाही का आरोप लगाकर डीजीपी को लिखा था। विवेचक की लापरवाही से ही आरोपी को कोर्ट से जमानत मिली थी। यह खबर अमर उजाला ने 4 सितंबर के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। मामले में एसपी राजेश कुमार सिंह ने चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार सिंह को लाइन हाजिर किया है।
यातायात पुलिस के दो उप निरीक्षक लाइन हाजिर
यातायात पुलिस में तैनात उप निरीक्षक रमेश सिंह और अली अकबर को लाइन हाजिर किया गया है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने शिकायत आने और ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में दोनों पर कार्रवाई की है।