फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

तहबलपुर बवाल में छह पर मुकदमा, तीन को जेल भेजा

Tue, 31 Aug 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
फतेहपुर। जाफरगंज थानाक्षेत्र के तहबलपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए बवाल में पुलिस ने रविवार देर रात दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने फायरिंग करने में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा है। पुलिस ने बलवा, मारपीट, फायरिंग का मुकदमा दर्ज किया है। नौ का शांतिभंग में चालान भी किया गया है।
विज्ञापन

तहबलपुर गांव निवासी रामबरन यादव और सुरेंद्र यादव के बीच रविवार सुबह कूड़ा डालने को लेकर विवाद हुआ था। रामबरन और उसके बेटों अंशु, अनुराग के खिलाफ सुरेंद्र यादव ने मारपीट की रविवार सुबह रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद सुरेंद्र यादव पक्ष ने रामबरन पक्ष पर शाम को हमला किया। पथराव और फायरिंग में रामबरन पक्ष के रामआसरे और अनुज घायल हुए थे। पुलिस ने रामआसरे की तहरीर पर वकील सुरेंद्र और उसके भाइयों नरेंद्र, देवेंद्र, बांदा कोतवाली देहात के लोकथरा निवासी छोटू, अंकुश और उदयवीर के खिलाफ बलवा और फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष केशव दास वर्मा ने बताया गोली चलाने का मुख्य आरोपी छोटू है। छोटू के साथ अंकुश, उदयवीर को हत्या के प्रयास के आरोप में जेल भेजा गया है। जबकि राम सिंह, नरेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र यादव, बालकृष्ण, अंशु यादव, अनुराग यादव, रामबरन यादव, सूरज पाल का शांति भंग में चालान किया है। छोटू सुरेंद्र का सगा साला है और उदयवीर चचेरा ससुर है। छोटू का अंकित दोस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed