{"_id":"612a8b278ebc3e14f006be67","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp64884542","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को खोजने पहुंची 9 साल की बच्ची के साथ किशोर ने दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन को खोजने पहुंची 9 साल की बच्ची के साथ किशोर ने दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नौ साल की बच्ची के साथ किशोर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
एक गांव की महिला ने बताया कि बड़ी बेटी 17 अगस्त की दोपहर जेठ के लड़के के साथ खेलने गई थी। बेटी काफी देर तक लौट कर नहीं आई तो उसे खोजने के लिए नौ साल की बेटी पड़ोसी के घर गई थी। तभी पड़ोसी के 15 साल के पुत्र ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुत्री के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
कुछ देर बाद जेठ का पुत्र और बड़ी बेटी पहुंची। उन दोनों से बच्ची ने आपबीती बताई। मां की ओर से कोतवाली पुलिस में तहरीर दी गई। पुलिस मामले को टरकाती रही। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि बच्चे के परिजनों ने चौकी पुलिस में शिकायत की थी। इसके बाद उनके पास मामला आया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।