{"_id":"6117c78a8ebc3ee07d2efa16","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp646181033","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर की पटरी पर जलाई गई बाइक, लोग पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर की पटरी पर जलाई गई बाइक, लोग पहुंचे
विज्ञापन
चौडगरा। जलाला-अदमापुर गांव के बीच नहर पटरी पर शनिवार की सुबह लोगों ने एक जली बाइक देखी। बाइक को स्टैंड पर लगाकर उसे जलाया गया था। आते-जाते लोगों की वहां भीड़ लग गई और लोगों ने नंबर प्लेट पर उभरे अंकों को देखकर गाड़ी मालिक का नाम व पता चेक किया तो कानपुर के एक व्यक्ति का नाम सामने आया। पुलिस घटना की जांच करने में लगी है।
गांव की पटरी से निकलने वाले लोगों ने जब बाइक देखी तो वह पूरी तरह से जल गई थी। माना गया कि बाइक रात को जलाई गई है। बाइक की टंकी का ढक्कन खुला हुआ था और जमीन पर कई कागज जले व अधजले पडे़ हुए थे। बाइक को झाड़ियों के करीब जलाया गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को थाने ले आई। जांच के बाद यह पाया गया कि बाइक शार्ट सर्किट से नहीं जली है, बल्कि उसे जलाया गया है।
मौके पर मौजूद युवकों ने जब नंबर प्लेट की जांच की और अंकों को किसी तरह से देखकर ऑनलाइन चेक किया तो बाइक नीरज दीक्षित निवासी कानपुर के नाम पर दर्ज मिली। प्रभारी निरीक्षक कल्यानपुर केशव वर्मा ने बताया कि बाइक के मालिक का पता किया जा रहा है। असली मालिक का नाम पता होते ही स्थिति साफ हो जाएगी।