{"_id":"60f1d74a8ebc3e1cc27dddca","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6406400109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ काटने से मना किया तो हुआ हमला, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ काटने से मना किया तो हुआ हमला, छह घायल
विज्ञापन
हथगाम। हुलासी का पुरवा गांव में पेड़ काटने से रोकने पर शुक्रवार की दोपहर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। पेड़ काट रहे लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया और जमकर पीटा। इसमें छह लोग घायल हो गए। सभी घायल थाने पहुंचे और घटना की शिकायत की। पांच लोगों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
वीरेंद्र कुमार निवासी हुलासी का पुरवा गांव के पास पट्टे की जमीन है। जिस पर अमरूद, पपीता के पेड़ लगे हैं। शुक्रवार को गांव के दो लोग यहां लगे पेड़ों को काटने लगे। पेड़ कटते देख वीरेंद्र पक्ष की संगीता पत्नी महेंद्र ने रोकना चाहा तो पेड़ काट रहे लोगों ने संगीता को पीट दिया।
जानकारी मिलने पर वीरेंद्र जब मौके पर पहुंचा तो दोनों ने मिलकर वीरेंद्र को पीट दिया। इसके बाद वहां वीरेंद्र की ओर से प्रेम शंकर, श्रीराम, पुत्तन, उपलेश पहुंचे तो इनकी भी पिटाई कर दी गई। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। वीरेंद्र पक्ष के बद्री विशाल ने बताया कि उनके परिवार को यह जमीन पट्टे में मिली है। जिस पर आरोपी पक्ष ने पेड़ काटकर कब्जे का प्रयास किया। मना करने पर आठ लोगों ने मिलकर उनके परिवार के लोगों को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायल पक्ष थाने पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए भेजा। सीएचसी हथगाम से प्रेमशंकर, श्रीराम ,पुत्तन, वीरेंद्र कुमार और संगीता को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। इंस्पेक्टर हथगाम एपी सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।