फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

नामांकन पत्र छीनने पर प्रधान समेत चार पर एफआईआर

Tue, 08 Jun 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
हसवा। पंचायत प्रत्याशियों से रविवार को नामांकन पत्र छीनने के मामले में थरियांव पुलिस ने चार लोगों के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। देर शाम पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी थरियांव थाना और फिर सेमरा गांव पहुंचे और जांच की। आरोपियों में प्रधान भी शामिल है।
विज्ञापन

रविवार को हसवा ब्लाक में रिक्त सदस्य पदों के लिए नामांकन हो रहा था। सेमरा गांव के आठ प्रत्याशियों से मोहम्मदपुर कला गांव के पास कुछ लोगों ने नामांकन पत्र छीन लिया और गाली गलौज करके भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मौके पर सेमरा गांव के लालमन व अशोक मिले, जिनसे पुलिस पूरे मामले की जानकारी ली। देर शाम तक पुलिस का रुख आरोपियों के प्रति नरम था। लेकिन एक विधायक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। थरियांव पुलिस ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान वीरभान सिंह, उसके साथी कमलेश, अमरेंद्र और वीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मामले को देखते हुए देर शाम जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, एसपी सतपाल अंतिल थरियांव थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर थरियांव नंदलाल ने बताया कि इस मामले में नवनिर्वाचित प्रधान वीर बहादुर व उसके तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
एक तरफ मंत्री दूसरी तरफ विधायक
पूरा मामला राजनीति रंग लिए था। घटना के बाद आरोपी ने एक मंत्री का सहारा लिया। जिसके बाद मामला शांत हो गया। लेकिन दूसरा पक्ष एक विधायक के संपर्क में आया। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

डीएम से मिले प्रत्याशी
सेमरा गांव के लालमन, अतुल, छोटेलाल, रेखा, जगरूप, जगतपाल, अशोक आदि लोग डीएम अपूर्वा दुबे से मिले। इन लोगों ने नवनिर्वाचित प्रधान से खतरा बताया। कहा कि इन सभी को गिरफ्तार किया जाए। उधर, सभी आरोपियों ने कोर्ट से जमानत करा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed