{"_id":"60a55b9f8ebc3e34fb48891a","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6293304161","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में घर में घुसकर हमला, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में घर में घुसकर हमला, पांच घायल
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रधानी का चुनाव लड़ चुके व्यक्ति के घर पर कुछ लोगों ने चुनावी रंजिश में हमला कर दिया। लाठी-डंडे और तमंचे की बट से पीटकर पांच लोगों को घायल कर किया। घर में तोड़फोड़ भी की घई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थरियांव थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी आमिर हुसैन ने बताया उसके पिता वाहिद हुसैन प्रधानी का चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए। आरोप है कि चुनाव के दौरान गांव के फिरदौस ने पिता को चुनाव न लड़ने की धमकी दी थी। उसकी बात पिता ने नहीं मानी थी। इससे फिरदौस पक्ष चुनावी रंजिश मानने लगा था।
सोमवार की शाम वह दरवाजे के बाहर बैठा था। उसके साथ पिता वाहिद हुसैन, मां शहिदुन, भाई मो. हुसैन और रियासत भी बैठे थे। तभी फिरदौस, अल्ताफ, इकबाल अहमद, सोनू, नुरुल हसन, जमशेद खान और तौकीर लाठी डंडा और तमंचा लेकर पहुंचे और पीटने लगे। दहशत में वह लोग घर के अंदर भाग गए।
विज्ञापन
हमलावर उनके पीछे घर के अंदर घुस आए। सभी लोगों को लाठी-डंडे व तमंचे की बट से पीटा। घर में तोड़फोड़ की। हमले में वह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 112 नंबर पर फोन लगाया गया लेकिन फोन नहीं लगा। एंबुलेंस से किसी तरीके जिला अस्पताल पहुंचे।
घायल आमिर हुसैन की ओर से बुधवार को थाने में तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक में नंदलाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बलवा, प्राणघातक हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।