{"_id":"60a017a68ebc3e64720f4e49","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6286263110","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी ने की खुदकुशी तो ननद ने बच्चों को तालाब में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी ने की खुदकुशी तो ननद ने बच्चों को तालाब में फेंका
विज्ञापन
चौडगरा। बड़ौरी गांव में शुक्रवार दोपहर एक विवाहिता ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। देर रात मृतका की ननद ने उसके दो मासूम बच्चों को तालाब में फेंक दिया।
इसकी जानकारी गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तो तुरंत मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने तालाब से बच्चों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला और थाने ले गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पति और सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कल्यानपुर थानाक्षेत्र के बड़ौरी गांव निवासी अवधेश तिवारी की शादी बिंदकी के पैगंबरपुर गांव निवासी लाले मिश्रा की बेटी सोमिल (32) के साथ 2015 में हुई थी। शुक्रवार दोपहर सोमिल की घर में तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे कानपुर ले गए।
विज्ञापन
सूचना जब लाले मिश्रा को मिली तो वह शाम करीब सात बजे अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि सोमिल की मौत हो चुकी है। डाक्टर ने जहर खाने की जानकारी दी। पिता ने कल्यानपुर थाने में सूचना दी। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे और उन्होंने ही उसे जहर खिलाकर मार डाला है। मामले की जानकारी के बाद रात में ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ शुरू की।
आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब एक बजे ननद शीलू सोमिल के बेटे कुश (5) और रंजीत (3) को लेकर बाहर निकली। बच्चों के रोने की आवाज गांव के एक व्यक्ति ने सुनी तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। उसने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती शीलू ने बच्चों को घर से कुछ दूर स्थित तालाब में फेंक दिया था।
सूचना पर पीआरवी के सिपाही नितेश मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, चालक मान सिंह तालाब के पास पहुंचे और कम पानी में पड़े दोनों बच्चों को तालाब से सुरक्षित निकाला, फिर थाने ले आए। इंस्पेक्टर कल्यानपुर केशव वर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर ससुर रामप्रताप तिवारी, ननद शीलू, देवर अशोक, सास कमला, पति अवधेश के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पति अवधेश व सास कमला की गिरफ्तार कर लिया गया है।
कपड़े बदले और खिलाया खाना
पुलिस कर्मियों ने बिलख रहे बच्चों को शांत कराकर उनके कपड़े बदलाए और फिर खाना खिलाया। पुलिस के इस कार्य की सराहना गांव में हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पीआरवी के सिपाही समय पर न पहुंचते तो शायद बच्चों को बचाना मुश्किल होता।
सबूत मिटाने का हुआ प्रयास
सोमिल ने खुद जहर खाया या फिर उसे जबरदस्ती खिलाया गया, इस बात की जानकारी उसके बच्चों को जरूर होगी। यह भी हो सकता है कि घर के अंदर जो माहौल बना उसकी जानकारी वह पुलिस को दे सकते थे। ऐसे में देर रात उन्हें तालाब में फेंककर सबूत मिटाने का प्रयास किया गया। पुलिस को सही समय पर सूचना नहीं मिलती तो बच्चों की जान जा सकती थी।