{"_id":"6081c6b98ebc3ee9255df2fd","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6248959102","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज से उतरते ही बस के नीचे आया मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज से उतरते ही बस के नीचे आया मजदूर, मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले मजदूर की गुरुवार की सुबह ज्वालागंज बस अड्डे पर बस के नीचे आने से मौत हो गई। हादसा उसी बस से हुआ, जिससे वह नीचे उतरा था। सूचना पर पुलिस ने बस को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर परिजन भी फतेहपुर पहुंचे।
कौशांबी जनपद के कोखराज थानाक्षेत्र के चमकहापुर पांडेयमऊ गांव निवासी रामआसरे (50) अलीगढ़ जनपद के जगीराबाद स्थित ईंट भट्ठे में काम करता था। वह गुरुवार को कौशांबी लौट रहा था। सुबह पांच बजे वह रोडवेज बस से ज्वालागंज बस स्टैंड पर पहुंचा और उतरने लगा।
तभी बस चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। अनियंत्रित होकर रामआसरे बस से गिर गया और पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस चौकी पर मौजूद सिपाही पहुंचे और बस को कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर कोतवाली सत्येंद्र सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है और वह आ गए हैं।