{"_id":"6081c6138ebc3e5910086786","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp624895242","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिन में मृत मिला चालक, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिन में मृत मिला चालक, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खागा। कोतवाली के बाहर 13 अप्रैल से खड़े एक ट्रक में गुरुवार की सुबह चालक का शव मिला। वह ट्रक की देखरेख के लिए गाड़ी में ही रहता था और पिछले कुछ दिन से बीमार भी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
खागा कोतवाली के खासमऊ गांव निवासी राजाराम 13 अप्रैल को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उन्होंने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ा था, जो उसी दिन से कोतवाली के बाहर खड़ा था।
इसमें देखरेख के लिए चालक रिजवान अहमद (65) रुका था। गुरुवार की सुबह जब रिजवान को किसी ने नहीं देखा तो पुलिस को शंका हुई। ट्रक का केबिन खोला गया तो रिजवान अंदर मृत पड़ा मिला। पुलिस ने परिजनों को खबर दी तो वह भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
रिजवान, छैपुरा गांव थाना सरायअकिल जिला कौशांबी का रहने वाला था। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने बताया कि रिजवान की तबियत ठीक नहीं थी और वह अपना इलाज भी करा रहा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।