{"_id":"606e05ba8ebc3ee64917de9a","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp622165272","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्वेस्टर से कटा युवक का हाथ तो देखते रहे साथी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्वेस्टर से कटा युवक का हाथ तो देखते रहे साथी, मौत
विज्ञापन
खागा। गेहूं काटने की मशीन (हार्वेस्टर) लेकर मंगलवार की रात करहा गांव पहुंचे एक युवक का हाथ मशीन में फंसकर कट गया। मशीन मालिक व उसके साथी अस्पताल ले जाने की बजाय तमाशा देखते रहे। तीन घंटे तक युवक खून से लथपथ दर्द से तड़पता रहा लेकिन मौके पर मौजूद लोगों का दिल नहीं पसीजा।
जब परिजनों को खबर मिली तो वह मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पिता ने एक खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के भादर गांव निवासी सुभाष पांडेय उर्फ राजा (20) पुत्र ननकू पांडेय हार्वेस्टर मशीन पर काम करता था। मशीन बड़कू सिंह निवासी घीसापुर मजरे सलेमपुर गोली थाना खागा की है। सुभाष मंगलवार की शाम को छोटकू, मशीन ऑपरेटर राजू निवासी तेंदुवा थाना खखरेरू व शुभम निवासी भादर के साथ गेहूं काटने के लिए खागा कोतवाली के कल्लनपुर गांव गया था।
रात करीब 10 बजे हार्वेस्टर में कुछ खराबी आ गई तो ऑपरेटर राजू ने मशीन बंद कर दी। सुभाष ने मशीन के अंदर हाथ डालकर कचरा निकालना शुरू किया तभी मशीन स्टार्ट हो गई। इससे सुभाष का दाहिना हाथ हार्वेस्टर में फंसकर कट गया। शोरगुल होने पर उसके साथी उसे खींचकर खेत के एक किनारे ले गए।
विज्ञापन
सूचना पर गाड़ी मालिक भी वहां आ गया लेकिन किसी ने परिजनों को खबर नहीं दी और न ही सुभाष को अस्पताल पहुंचाने के बारे में सोचा। तीन घंटे तक सुभाष तड़पता रहा। रात करीब एक बजे सुभाष के फोन से उसके परिजनों को सूचना दी गई तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे हरदो अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
पिता ननकू पांडेय ने हार्वेस्टर मालिक बड़कू सिंह के खिलाफ हादसे की सूचना न देने व लापरवाही बरतने से बेटे की मौत का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। खागा इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर हार्वेस्टर मालिक पर मुकदमा हुआ है। जांच की जा रही है। जिन लोगों ने भी लापरवाही की है, जांच में उनके नाम सामने आ जाएंगे और पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी।