{"_id":"606cb1738ebc3e8d382356a4","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6219667196","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकती मिली विवाहिता की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकती मिली विवाहिता की लाश
विज्ञापन
हुसैनगंज। भोला मजरे भिटौरा की रहने वाली एक विवाहिता का शव सोमवार दोपहर कमरे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लड़की के पिता ने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गाजीपुर थानाक्षेत्र के घघौरा गांव की रहने वाली रश्मि यादव (28) पुत्री अमित यादव की शादी करीब पांच साल पहले हुसैनगंज के भोला गांव निवासी अभिमन्यु यादव के साथ हुई थी। शादी के पांच साल बीत जाने के बाद दोनों का संतान नहीं थी।
सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे अभिमन्यु के घर में कोहराम मचा तो मोहल्ले के लोग जमा हो गए। पता चला कि रश्मि ने फांसी लगा ली है। यह सूचना उसके मायके पहुंची तो पिता अमित यादव गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
अमित यादव ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराली उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। उसने दामाद अभिमन्यु पर बेटी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। गाजीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अभिमन्यु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।