फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

मुकदमा न लिखे जाने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Tue, 06 Apr 2021 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
फतेहपुर। डीएम से मिलने आ रहे ग्रामीणों को रोकने पर हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर पुलिस की बैरीकेडिंग तोड़ दी। ट्रैक्टर पर सवार ग्रामीण सड़क पर जमा हो गए, इससे यातायात बाधित हो गया। पीड़ित के परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप भी पुलिस पर लगा है।
विज्ञापन

हंगामे की जानकारी पर एसडीएम सदर प्रमोद झा और एएसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पूरे मामले में गाजीपुर और ललौली थाना प्रभारियों की लापरवाही सामने आने पर एसपी ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

गाजीपुर के बस्ती भिटार गांव निवासी राकेश रैदास उर्फ रजउवा जेसीबी चालक के साथ हेल्पर था। चार अप्रैल को चालक अरबाज के साथ मिट्टी खोदाई के लिए ललौली थाने के सुजानपुर ईंट भट्ठे गया था। यहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गाजीपुर थाने पहुंच गए थे। जहां से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई तो पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललौली पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसी से नाराज ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर डीएम से मिलने कलक्ट्रेट आ रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें राधा नगर चौराहे पर रोक लिया। इसी को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ट्रैक्टर चढ़ाकर पुलिस की बैरीकेडिंग तोड़ दी है। इसी बीच पुलिस ने मृतक राकेश रैदास के भाई को पीट दिया। सूचना पर एसडीएम सदर और एएसपी मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। अफसरों ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया तो करीब एक घंटे बाद लोग शांत हुए। एसपी ने लापरवाही बरतने पर गाजीपुर व ललौली थाना प्रभारी पर जांच बैठा दी है।

इनसेट:
चालक समेत तीन पर हत्या की रिपोर्ट
फतेहपुर। ललौली थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि मृतक के पिता महेश रैदास की तहरीर पर देर शाम जेसीबी मालिक फिरदौस, चालक अरबाज निवासी ललौली व पप्पू निवासी गाजीपुर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम, साजिश करके जेसीबी से टक्कर मारकर हत्या करने की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed