फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

पत्नी के अवैध सम्बन्ध के विरोध में हुई राजू की हत्या

Fri, 02 Apr 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
थरियांव। राजू प्रसाद साहू की हत्या उसकी पत्नी ने देवर और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर की थी। वारदात की वजह पत्नी के अवैध संबंध रहे। पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया। पत्नी और देवर ने पुलिस हिरासत में अपना जुर्म कबूल लिया है। जबकि दो अन्य आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है। मृतक के भाई की तरफ से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

30 मार्च की सुबह हसवां चौकी से थोड़ी दूर पीएनसी प्लांट के पास एक 35 वर्षीय युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो इसकी पहचान राजू प्रसाद साहू निवासी बक्सापुर, राधानगर थाना कोतवाली के रूप में हुई थी। परिजनों ने बताया था कि वह रविवार की शाम को निकला था और फिर नहीं लौटा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर थरियांव नंदलाल ने बताया कि जांच में राज खुले तो राजू की पत्नी सुलेखा और राजू के मौसेरे भाई रामराज निवासी करौली थाना मर्का जिला बांदा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल की। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि राजू प्रसाद की शादी करीब आठ साल पहले मिश्रामऊ थाना कोतवाली की रहने वाली सुलेखा के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुलेखा का प्रेम प्रसंग, राजू के मौसेरे भाई रामराज के साथ चल रहा था। इसकी जानकारी जब राजू साहू को लगी तो उसने पत्नी को समझाया और परिवार के लोगों को भी बताया।

कुछ दिनों पहले ही राजू ने पत्नी को रामराज के साथ घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और मारपीट की। बावजूद इसके सुलेखा, राज खुलने के बार रामराज के साथ रहने की जिद करने लगी। कोई रास्ता न देख सुलेखा, रामराज व दो अन्य लोगों ने राजू प्रसाद की हत्या की साजिश की और उसे अंजाम भी दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed