{"_id":"605a3b338ebc3ee61e7ce15d","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6195068121","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना शॉप से मिली नकली बारकोड वाली देशी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना शॉप से मिली नकली बारकोड वाली देशी शराब
विज्ञापन
खागा। कच्ची और मिलावटी शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। खागा पुलिस ने शाहजहांपुर सेलरहा गांव में चल रही एक किराना शॉप में छापेमारी कर नकली बारकोड वाली देशी शराब, गांजा, खाली पौव्वे, यूरिया, फिटकरी आदि बरामद की है। पुलिस व आबकारी की एक अन्य दबिश में मिलावटी शराब मिली है। तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
खागा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को शाहजहांपुर सेलरहा गांव निवासी अरुण कुमार गुप्ता उर्फ सोनू की किराना शॉप में छापेमारी की। पुलिस को यहां से एक किलो 300 ग्राम गांजा, दो लीटर मिलावटी देशी शराब, 30 पौव्वे नकली बारकोड वाली शराब, 10 पौव्वे खाली, एक किलोग्राम यूरिया, 400 ग्राम फिटकरी बरामद की।
इसी क्रम में महिचा मंदिर चौकी इंचार्ज विवेक सिंह, एसआई विकास सिंह व आबकारी निरीक्षक खागा लक्ष्मी शंकर बाजपेई व उनकी टीम ने टेनी गांव के मजरे बनपुरवा में रामराज के नलकूप के पास छापेमारी की। यहां पर कच्ची शराब बनाने का काम चल रहा था। पुलिस को मौके से अशोक व सुखदेव निवासीगण बनपुरवा को शराब बनाते पकड़ा।
विज्ञापन
जबकि रामराज वहां से भाग निकला। पुलिस को मौके से 30 लीटर मिलावटी कच्ची शराब, दो किलोग्राम यूरिया, डेढ़ किलोग्राम फिटकरी व तीन क्विंटल लहन मिला। टीम ने लहन को नष्ट कराकर अन्य सामान जब्त कर लिया। पुलिस ने अशोक, सुखदेव व अरुण कुमार गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।