{"_id":"605a39d98ebc3ed83026cfad","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6195057126","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की आपसी मारपीट का खामियाजा भुगत रहे 80 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की आपसी मारपीट का खामियाजा भुगत रहे 80 बच्चे
विज्ञापन
शाह। बहुआ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर में शिक्षकों के बीच मारपीट होने के बाद से ताला बंद है। प्रधानाध्यापक निलंबित हो गए हैं जबकि पीड़ित शिक्षिका अवकाश पर चली गई हैं। शिक्षकों के आपसी विवाद का खामियाजा बच्चे भुगत रहे हैं।
प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर में 25 फरवरी को प्रधानाध्यापक गजेंद्र और सहायक अध्यापक शिल्पा पाल के बीच मारपीट हो गई थी। मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।
इसके बाद पीड़ित शिक्षक 45 दिन के अवकाश पर चली गई थीं। सिर्फ दो ही शिक्षक होने के कारण स्कूल में 27 दिन से ताला बंद है। बच्चे स्कूल आते हैं और मैदान में खेलने के बाद घर लौट जाते हैं। स्कूल में 80 बच्चे पंजीकृत हैं। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। कहा कि बीईओ से रिपोर्ट मांगी जा रही है।