फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

सड़क हादसे में सगे भाई और भतीजे की मौत

Sun, 14 Mar 2021 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
हथगाम। हथगाम-हुसैनगंज मार्ग पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में दो सगे भाइयों और एक भतीजे की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची है। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। सिर पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हथगाम थानाक्षेत्र के रायपुर मुआरी गांव निवासी सगे भाई राम प्रकाश उर्फ भूनी (50) और राम प्रसाद उर्फ लल्लू (55) अपने भतीजे पप्पू (30) पुत्र रामप्यारे के साथ पलिया गांव गए थे। यहां राम प्रसाद की बेटी के घर में तेरहवीं कार्यक्रम था। यह तीनों लोग रात करीब 10 बजे एक बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। बाइक पप्पू चला रहा था।
विज्ञापन

हथगाम थानाक्षेत्र के घनश्यामपुर के पास खड़े ट्रक से बाइक सवार टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक से उछलकर रोड पर गिरे और सिर में गंभीर चोटें लगीं। उनके साथ दूसरी बाइक पर रामप्रसाद का बेटा प्रदीप और रामप्रकाश का बेटा अवधेश चल रहे थे। वह हादसा स्थल से कुछ दूर निकल गए थे। तेज आवाज सुनकर वह पीछे लौटे तो चचेरे भाई पप्पू की मृत पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस से घायल रामप्रकाश और रामप्रसाद को लेकर सीएचसी हथगाम पहुंचे। सीएचसी से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में दोनों भाइयों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसआई आशीष सिंह ने बताया हादसा स्थल पर परिजन मौजूद थे। अचानक किसी वाहन की रोशनी से बाइक चालक पप्पू अनियंत्रित हो गया था। तभी खड़े ट्रक में भिड़ गए। परिजनों की तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed