फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news,chit fund company

लाखों लेकर भागी चिटफंड कंपनी के संचालकों पर मुकदमा

Thu, 09 Sep 2021 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news,chit fund company
फतेहपुर। निवेशकों का लाखों रुपये लेकर भागी चिटफंड कंपनी के संचालकों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थानाक्षेत्र के हाजीपुर गंग गांव निवासी उमाकांत त्रिवेदी रियल विजन कंपनी में एजेंट थे। कंपनी शहर के बुलेट चौराहा पर 2014 से संचालित थी।
उमाकांत ने कंपनी के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार सिंह निवासी औरा मडियाहू जौनपुर, एजीएम प्रदीप कुमार वर्मा निवासी गैस गोदाम रोड नासिरपीर कोतवाली सदर, बाबू सिंह विश्वकर्मा निवासी मोहम्मदीपुर बेरागढ़ीवा हुसैनगंज व कंपनी के 10 अन्य कर्मचारियों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उमाकांत का आरोप है कि कंपनी के लोगों को 2019 में कमीशन और बांड का भुगतान होना बंद हो गया। उन्होंने अन्य साथियों के साथ प्रबंध निदेशक से संपर्क किया। शहर में संचालित कार्यालय में कंपनी ताला लगाकर अचानक भाग गई। इसके बाद कंपनी के मुख्य कार्यालय हजरतगंज लखनऊ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां कंपनी का कोई अधिकारी नहीं मिला। कंपनी के औरैया, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, मध्यप्रदेश और राजस्थान में स्थित कार्यालय के एजेंट भी आए। उनका भी लाखों रुपये कंपनी में जमा थे। 28 मई 2019 को कंपनी ने विज्ञप्ति जारी की और भुगतान की बात कही।
भुगतान न होने पर 25 सितंबर 2020 को एसपी से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों ने कुछ ही समय में रकम दोगुना करने का आश्वासन दिया था।

इसके अलावा तमाम प्रलोभन देते थे। फतेहपुर में उनके साथ 50 एजेंटों ने करीब 500 लोगों का धन कंपनी में जमा कराया था। कंपनी में एक करोड़ रुपये निवेशकों का डूबा है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed