फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,chori,fatehpur news

ूर्तियों की चोरी में पड़ोसी जिलों के बदमाशों की खोजबीन

Thu, 10 Feb 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime,chori,fatehpur news
फतेहपुर। शहर के पक्का तालाब स्थित प्राचीन मंदिर से चार फरवरी की शाम तीन अष्टधातु समेत पांच मूर्तियों की चोरी की घटना में पुलिस के हाथ खाली हैं। पांच दिन बाद भी मूर्तियों का सुराग न लगने से लोगों में नाराजगी व्याप्त है। पुलिस बदमाशों के पड़ोसी जिले बांदा, हमीरपुर का मानकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पक्का तालाब स्थित रामजानकी मंदिर के पुजारी केशवदास महाराज परिसर में स्थित शिवमंदिर में ताला लगाने गए थे। इसी दौरान श्रद्धालु बनकर दर्शन करने की बात कहकर मंदिर पहुंचे दो युवक मूर्तियां चुराकर भाग निकले थे।
विज्ञापन

चोरी गई मूर्तियों में तीन अष्टधातु की भागवान राम, लक्ष्मण, मां जानकी और दो पीतल की थीं। पांच दिन बीतने के बाद मूर्तियों का सुराग नहीं लगा है। घटना की जांच में लगी स्वॉट टीम ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाला है। कैमरे के फुटेज में दिखने वाले लोगों से पड़ताल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि उनका वारदात से कोई वास्ता न होने की बात सामने आई है। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने कुछ संदिग्धों की धरपकड़ की। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया है। पुलिस बदमाशों के बांदा व हमीरपुर के होने का अंदाजा लगा रही है। बांदा, हमीरपुर में चोरों की तलाश शुरू की गई है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सुराग हाथ लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed